- झाँसी मण्डल से इकलौते चुने गए झाँसी वासिओ के लिए बड़े गौरव की बात
बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
बरुआसागर । झाँसी जिले के बरुआसागर निवासी खेल शिक्षक जो ग्रामीण स्तर की खेल प्रतिभाओ को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करते फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष नृपेन्द्र सिंह परिहार को दिल्ली में आयोजित प्रथम ‘खो खो’ विश्व कप मे स्पोर्ट्स मेनेजर का दायित्व दिया गया जो झाँसी वासियो के लिए बड़े गर्व की बात है,नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हे बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ,पूर्व मे खो खो फेडरेसन ऑफ़ इंडिया ने नृपेन्द्र सिंह परिहार को उत्तर प्रदेश की जूनियर खो खो टीम का कोच नियुक्त किया था भारतीय ‘खो खो’ संघ के महासचिव एमएस त्यागी की ओर से उत्तर प्रदेश खो खो कोर्डिनेटर रविकांत मिश्रा के लिए जारी पत्र में नृपेन्द्र सिंह परिहार सहित उत्तर प्रदेश से अलग अलग जिलों के पदाधिकारियों नियुक्ति की जानकारी दी गई है। परिहार ने बताया कि पहली बार ‘खो खो’ विश्व कप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सात दिवसीय प्रतियोगिता 13 से 19 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगी। इसमें विश्व के 6 महाद्वीप की 24 देशों की टीम भाग ले रही है जिसमे महिला पुरुष टीमे प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि ‘खो खो’ भारत का परंपरागत खेल है,यह भारत के प्राचीनतम खेलों में से एक है। ‘खो खो’ विश्व कप से भारतीय पारंपरिक खेलों को विश्वस्तरीय पहचान मिलेगी। विश्व कप के आयोजन से अन्य खेलाें की भांति ‘खो खो’ को भी बढ़ावा मिलेगा। युवा खेल में अपना भविष्य संवार सकते है। इस मोके पर फाउंडेशन चेयरमेन हैप्पी चावला, खेल विशेषज्ञ ने बधाई दी, नगर के वरिष्ठ जन डॉ जितेंद्र सिद्धार्थ, उदय शंकर पाण्डेय, स्पोर्ट्स ऑफिसर सूरजपाल सिंह कसाना, संदीप सिंह सेंगर, स्वेता राय, शिवानी राय,देवेंद्र कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा फाउंडेशन खिलाड़िओ आदि लोगो ने बधाई दी ।
Please follow and like us:
