पिछोर। गुरुवार की देर शाम केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछोर पहुंचे जहाँ उन्होंने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शिरकत की और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। दरअसल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं चुनाव के समय केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कार्यकर्ताओं से वादा किया था कि जो बूथ टॉप पर रहेगी उनके कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जायेगा। इसी मंशा के साथ वह जीत के बाद पहली बार बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए जहाँ उन्होंने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को शील्ड, सर्टिफिकेट सहित माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया इस मौकेे पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप अच्छा करिये आपका कोई बाल भी बांका नहीं कर पायेगा। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया, क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी सहित सैकडों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
