शिवपुरी। शिवपुरी के हैप्पीडेज स्कूल के विद्यार्थियों का स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स और योग प्रतियोगिता में चयन हुआ है। हैप्पीडेज स्कूल के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट से गिर्राज शर्मा ने बताया कि इन सभी विद्यार्थियों का चयन छतरपुर एवं शिवपुरी जिले में खेली गई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार खेल के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है जिसमें प्रथा तोमर का चयन एथलेटिक्स में( डिस्कस थ्रो ), तनिष्क सिंह राजन और माही दीक्षित का चयन योग अंडर 17 वर्ग में, जबकि पूर्वी रावत और चित्रानी श्रीवास्तव का चयन अंडर 14 वर्ग में राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब यह सभी विद्यार्थी मध्यप्रदेश की टीम में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता से पूर्व यह सभी खिलाड़ी प्री- नेशनल कोचिंग कैंप मैं शामिल होकर मध्यप्रदेश की टीम का हिस्सा बनेंगे। एथलेटिक्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता रांची झारखंड में जबकि अंडर 17 योग प्रतियोगिता कोल्हापुर महाराष्ट्र और अंडर 14 योग प्रतियोगिता हबसीगुढा हैदराबाद मे आयोजित होगी। खिलाडियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय संचालिका श्रीमती गीता दीवान, प्राचार्या अंजू शर्मा, प्राचार्य विनय श्रीवास्तव, वत्सा मेहता, महेंद्र उपाध्याय, स्कूल के खेल विभाग से मनोज मित्तई, गिर्राज शर्मा, मृदुल शर्मा, मनीष राठौर, भरत जाटव, राजेश सिंह, शाहीन बी एवं सभी शिक्षकों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।
Please follow and like us: