गुरसरांय (झांसी)। नगर के व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहनीश अग्रवाल निवासी मेन बाजार कस्बा गुरसरांय थाना गुरसरांय ने आईजी झांसी रेंज आकाश कुलहरि को दिये गये शिकायती पत्र में बताया कि हमारा ट्रक संख्या यूपी 93 बीटी 7961 मोदी चौराहा रोड पेट्रोल पंप के सामने खड़ा हुआ था। दिनांक 20/9/2026 को रात्रि किसी अज्ञात बदमाशों द्वारा हमारे ट्रैकों की बैटरियां चोरी कर ली गई थी। जिसकी मैंने लिखित शिकायत 21 तारीख को थानाध्यक्ष गुरसरांय में दी थी। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी थानाध्यक्ष गुरसरांय द्वारा मेरा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। इसके बाद 25 9.26 को मैंने इसकी लिखित शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार झांसी को की। इसके बाद मेरा मुकदमा दर्ज हुआ। आपको यह भी अवगत कराना है कि 20 तारीख से लेकर 28 तारीख तक एक हफ्ते में ट्रक एवं ट्रैक्टरों से लगातार 5 दिन चोरियां की गई। बेट्रियों की करीब एक हफ्ते में पांच चोरी हुई। सभी पीड़ितों ने गुरसरांय थाने परिसर में गये और थानाध्यक्ष से मिल अपनी लिखित शिकायत दी लेकिन थाना अध्यक्ष द्वारा किसी भी पीड़ित की बात नहीं सुनी गई ना ही मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित कई बार थाने में गए और थाना अध्यक्ष से मिले लेकिन किसी भी अधिकारी हम व्यापारियों की समस्या का समाधान नहीं किया और थोड़ी देर में आना कल आना यह बात कह कर टालते रहे।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मोहनीश अग्रवाल ने आईजी आकाश कुलहरि से आरोप लगाते हुए कहा कि गुरसरांय पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ितों का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और करीब 45 दिन निकल जाने के बाद भी ना तो मेरी व अन्य व्यापारियों की चोरियां का खुलासा हुआ। पीड़ित व्यापारियों का मुकदमा दर्ज किया जाए एवं चोरी का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए।
आईजी आकाश कुलहरि झांसी परिक्षेत्र झांसी ने उक्त प्रकरण को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों से बात कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
