गुरसरांय (झांसी)। नगर के पत्रकार सुनील जैन डीकू के पिताजी शिखर चंद्र मंटू जैन के निधन पर एक शोक सभा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र पटेल के संचालन में सम्पन्न हुई,जिसमें नगर के लोगों ने उपस्थित होकर गहरा शोक व्यक्त किया।श्रद्दांजलि अर्पित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि जिन्होंने माता-पिता की सेवा नहीं की वह कभी सुखी नहीं रह सकता।समस्त पुण्यों का फल एक ही है कि वह अपने माता-पिता की सेवा करे।यह शरीर पंचर तत्वों से बना है,इसे एक दिन नष्ट होना है ।लेकिन हमारा जीवन भगवान की प्राप्ति को समर्पित हो और ईश्वर में लींन हो तभी हमारे जीवन की सार्थकता है।इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित देवेश पालीवाल,पं सुरेन्द्र कुमार व्यास,मेजर अखिलेश पिपरैया,सुशील गुप्ता,हरेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना दाऊ,बसंत मोदी,रामभरोसे पेंटर,दीपक जैन,संजीव जैन,सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष चक्रेश जैन,अरुण गुप्ता,संजीव सोनी,विनोद कुमार जैन ,जिनेंद्र जैन,चंद्र प्रकाश चौरसिया,वीरेंद्र यादव वीरू,प्रधानाचार्य पी एन दुबे,अभय प्रताप सिंह,दीपू अस्ता, डॉ रविंद्र प्रकाश अरजरिया,रामकृष्ण अर्जरिया,सूरज माते,राकेश त्रिपाठी, जयप्रकाश बरसैया,संजीव जैन ,विवेक बरसैया,कौशलेश मिश्रा,बंटी जैन ठेकेदार,राजू सेंगर,सुनील कुमार तिवारी,विनीत विश्वकर्मा,महेन्द्र चौधरी,देवेन्द्र कुमार,अतुल भारद्वाज,भरत व्यास,नितिन कुमार,अनिल तिवारी,पवन स्वामी,अश्वनी पस्तोर सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
पत्रकारों ने जताया शोक
गुरसरांय नगर के पत्रकारों की एक सभा कुंवर रामकुमार सिंह की अध्यक्षता एवं डॉक्टर सुकदेव कुमार व्यास के संचालन में संपन्न हुई, जिसमें पत्रकार सुनील जैन डीकू के पिता शिखर चंद्र जैन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया।शोक सभा में सुनील चौहान,राजीव अरजरिया,जयप्रकाश बरसैया,अरुण चतुर्वेदी,शिशुपाल सिंह सरस,सोम मिश्रा,फूल सिंह परिहार,आशुतोष गोस्वामी, सरजू शरण पाठक,राजेश अग्रवाल ,संदीप श्रीवास्तव अखिलेश तिवारी छिरोरा,कौशल किशोर, सार्थक नायक,सत्य प्रकाश द्विवेदी,अखिलेश तिवारी सुट्टा,संजू परिहार,आयुष त्रिपाठी,हरिश्चंद्र नायक, शौकीन खान,अरुण तिवारी,अनिल कुमार शर्मा,राजकुमार मिश्रा,प्रदीप शर्मा,नितिन यादव,विनीत सोनी,पप्पू पाठक आदि पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
