गुरसरांय (झांसी)। बाइक से गुरसरांय बाजार काम निपटाकर अपने गांव रानापुरा,बिजौरा जा रहे दो व्यक्तियों को अज्ञात वाहन ने गुरसरांय-मऊरानीपुर मार्ग पर लोहिया पुल के नजदीक जोरदार टक्कर होने से बाइक सवार धर्मपाल पुत्र घनश्याम उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम बिजौरा थाना टोड़ीफतेहपुर, राजेंद्र पुत्र हरिदयाल उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम रानापुरा थाना टोड़ीफतेहपुर जिला झांसी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। जिसकी सूचना राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य सेवा एंबुलेंस 108 पर दी मौके पर पहुंची एंबुलेंस और गुरसरांय पुलिस आनन फानन गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाए जहां थाना प्रभारी गुरसरांय इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी, इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भदौरिया भी मौके पर पहुंचे प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गुरसरांय डॉक्टर ओपी राठौर की देखरेख में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर हालत होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया है।
