गुरसरांय(झांसी)। शिक्षित एवं हुनरमंद बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवायोजन विभाग द्वारा आज 31 अक्टूबर को खैर इंटर कॉलेज बालिका विभाग परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।जिसकी तैयारियां पूर्ण कर लीं गई है।मेले की सफलता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए जिला सेवायोजन अधिकारी मोहम्मद वसीम ने कॉलेज परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की। निरीक्षण के दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी मोहम्मद वसीम ने खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय के प्रधानाचार्य पंडित धनप्रकाश तिवारी,प्रवक्ता बशीर अहमद खान के साथ चर्चा की। इसके बाद उन्होंने विभागीय कर्मचारियों के साथ बैठक कर आयोजन स्थल पर स्टॉल आवंटन,अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था,प्रवेश व निकास द्वार,सुरक्षा,शुद्ध पेयजल और स्वच्छता संबंधी बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने अपने अधीनस्थों को मेले में आने वाले किसी भी अभ्यर्थी या कंपनी प्रतिनिधियों को असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूर्ण कर लें। भीड़ नियंत्रण के लिए हेल्पडेस्क और पंजीकरण काउंटरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि शासन की मंशानुरूप अधिक से अधिक युवाओं को आजीविका से जोड़ने के लिए इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों मैन्युफैक्चरिंग,रिटेल,ऑटोमोबाइल,आईटी,सेल्स एवं मार्केटिंग) की नामी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। मेले में हाईस्कूल,इंटरमीडिएट,स्नातक,परास्नातक के साथ-साथ आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। कंपनियों के प्रतिनिधि मौके पर ही साक्षात्कार एवं दक्षता परीक्षण के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। मोहम्मद वसीम ने इच्छुक युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर अपना अनिवार्य पंजीकरण करा लें। मेले के दिन अभ्यर्थी अपने समस्त मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र,उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियां,अद्यतन बायोडाटा (रिज्यूमे), आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लेकर निर्धारित समय (प्रातः 10:00 बजे) पर खैर इंटर कॉलेज बालिका विभाग परिसर में पहुंचें। रोजगार मेला पूरी तरह से निःशुल्क है और अभ्यर्थी समय पर पहुंचकर इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।इस मौके पर प्रवक्ता सुनील कुमार व्यास, संगीत अध्यापक सरजूशरण पाठक,हरिशचंद्र नायक ,राज बहादुर सिंह,संजय दोन्दे रिया,अमित प्रताप भदौरिया, अर्पित इंटोंदिया,अर्चना मोदी,राकेश कुमार व्यास,सुरभि पटेल,सौरभ अग्रवाल,,दीपा गुप्ता, रजनी यादव,खुशबू जैन,दीपा गुप्ता,विवेक गुप्ता,कौशलेश मिश्रा सहित सेवायोजन विभाग के अधीनस्थ कर्मचारीगण सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
बालिका विभाग विद्यालय में आयोजित रोजगार मेले का लाभ नगर एवं क्षेत्र के शिक्षित वेरोजगारों को मिलेगा।सरकार की यह पहल युवा पीढ़ी के लिए वरदान सावित होगी।इस मेले में इंटर मीडिएट के समस्त छात्र छात्राओं को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।वह अपने कैरियर एवं रोजगार को समझ सकें।
