गुरसरांय (झांसी)। गुरसरांय थाने में तैनात उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया और अजीत कुमार की पदोन्नति निरीक्षक पद पर हुई है। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने दोनों पुलिस अधिकारियों की वर्दी पर स्टार लगाकर उन्हें निरीक्षक पद का अलंकरण किया और बधाई दी।इस दौरान एसएसपी विकास कुमार ने दोनों अधिकारियों को मिष्ठान खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में पदोन्नति के साथ अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में उन्हें अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करना चाहिए।एसएसपी ने दोनों अधिकारियों की सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखते हुए जनता की सेवा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पदोन्नति मिलने पर दोनों अधिकारियों में खुशी का माहौल रहा।
इन दोनों व्यक्तियों के निरीक्षक पद पर पदोन्नति को लेकर थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी, कस्वा इंचार्ज योगेन्द्र कुमार शर्मा,एसआई उम्मेद सिंह चौहान,एसआई सिगदार सिंह सहित गुरसरांय पुरुष व महिला स्टाफ ने खुशी का इजहार किया।
