गुरसरांय (झांसी)। ग्राम सिंगार में पूर्व प्रधान मुन्नालाल एडीओं पंचायत के इकलौते पुत्र लव पटेल की मौत के बाद दूसरे दिन भी ग्राम में शोक की लहर रही। वही क्षेत्र से लेकर बड़ी संख्या में दूरदराज प्रधानों से लेकर ग्रामीण जनप्रतिनिधि और झांसी, ललितपुर,जालौन के विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि आरपी निरंजन, पुष्पेंद्र पटेल भड़ोकर,भगवती शरण कौशिक,हरप्रसाद पटेल वीरपुरा,रमाकांत पटेल मड़ोरी,उत्तम पटेल ठेकेदार,तेज सिंह निरंजन,शिव प्रताप पटेल,चरण सिंह पटेल,पुष्पेंद्र पटेल गढ़वई,राजेश पटेल सरसैडा़, नरेन्द्र पटेल सहित बड़ी संख्या में प्रमुख लोगों ने ग्राम सिंगार पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की। आज दूसरे दिन भी ग्राम सिंगार सहित आसपास के गांव में मातम का माहौल बना रहा।
