गुरसरांय (झांसी)। गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगार में 19 वर्षीय युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। मृतक बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का बुरा हाल है घटना को लेकर गांव में शोक व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर फारेंसिक टीम को सूचना सूचना दी। फांरेसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच साक्ष्य जुटाये। वहीं पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सिंगार निवासी मुन्नालाल पटेल का पुत्र लव पटेल बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। रविवार सुबह करीब 10:00 बजे सामने वाले घर में शौचक्रिया की कहकर चला गया। वहां पहुंच कर एक वीडियो बनाई और 10.6 मिनट पर पिताजी के व्हाइट एप पर डाली फिर बंद कमरे में जाकर लाईसेंस पिस्टल से गोली मार ली। आवाज़ सुनकर मां दौड़ी उसने देखा कि कमरा बंद है चीख पुकार सुन मुहल्ला के लोग आये किसी तरह गेट को खोला गया तो वह मृत अवस्था में खून से लथपथ था। इसकी जानकारी 10.45 मिनिट पर युवक के पिता को दी जो कि खेती किसानी के कार्य से गये हुये थे। आते ही उन्होंने घटना को देख हतप्रभ रह गये। आनन फानन में युवक को 11.30 मिनट पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों के अनुसार,लव पटेल कुछ समय से बीमार चल रहा था और नींद की दवा भी लेता था। हालांकि,उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इस दौरान थाना प्रभारी गुरसरांय अखिलेश द्विवेदी,कस्बा इंचार्ज योगेंद्र कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक मयंक मिश्रा, उपनिरीक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी, उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया तथा डॉक्टर ओपी राठौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
