गुरसरांय(झाँसी) थाना परिसर गुरसरांय में राष्ट्रीय मानवाधिकार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस स्मृति पर पुलिस साथियो को स्मृति पत्र देकर एवं शाल उढाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक जवाहर राजपूत एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी उपस्थित रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता बद्री प्रसाद त्रिपाठी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शत्रुघ्न सिंह परिहार जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि,रमेश चंद्र मौर्य,प्रकाश चंद्र जैन,मुन्ना लाल दोदेरिया,नागर प्रधान अनुज द्विवेदी,ललित पटेल रहे।कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।स्वागत भाषण मानवाधिकार एवं श्री राम सेवा समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया ने किया।मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत सम्मान माला पहना कर एवं तिलक लगाकर सतीश चंद्र चौरसिया, रामनारायण पस्तोर,आत्मा राम फौजी,अवधेश सिंह फौजी,प्रदीप कोठारी,जय प्रकाश वरसैंया,रामदीन पटेल, डॉक्टर अशोक मिश्रा,चरण सिंह बाबू जी,देवेंद्र पटेल एवं महेंद्र सिंह फौजी ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जवाहर राजपूत ने कहा पुलिस का समाज के प्रति योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता,पुलिसकर्मि लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते है जिसमें महिला पुलिस का भी विशेष योगदान रहता है। अनुपमा सिंह लोधी ने संबोधित करते हुए कहा पुलिस 24 घंटे अपनी सेवा के लिए तत्पर रहती हैं पुलिस रात हो या दिन संकट में पड़े व्यक्ति की सुरक्षा एवं मदद करती है आज आम महिलाएँ निडर होकर रह रही है इसलिए हम सभी को उनका सम्मान करना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे बद्री प्रसाद ने कहा पुलिस अपने कर्तव्य को निष्ठा पूर्वक निभाये पुलिसकर्मियों को सम्मान करने वाले आयोजकों को उन्होंने धन्यवाद दिया कहा कि यह सम्मान कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है इससे पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ता है। इस मौके पर अभिलाष सिंह, रवि जैन,कवि डॉक्टर सुखदेव कुमार ब्यास,फूल सिंह परिहार,अखिलेश तिवारी, विनोद यादव,राजू आमली सहित तमाम गणमान्य व्यक्ति सहित पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। सभी का आभार व्यक्त आयोजक रामनारायण पस्तोर,एवं एसआई महेंद्र सिंह भदौरिया,कस्बा इंचार्ज योगेंद्र कुमार शर्मा ने किया।
