गुरसरांय (झांसी)। सर्वब्राह्मण विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० कमल किशोर अवस्थी एडवोकेट ने सर्वब्राह्मण विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी एवं राष्ट्रीय मन्त्री एवं प्रभारी बुन्देलखण्ड पं० राहुल रिछारिया एवं सर्व ब्राह्मण विकास परिषद कानपुर प्रान्त के उपाध्यक्ष उमाकांत शर्मा एवं सर्व ब्राह्मण विकास परिषद महिला समिति कानपुर प्रान्त की उपाध्यक्ष श्रीमती शिप्रा मिश्रा एडवोकेट एवं सर्वब्राह्मण विकास परिषद झांसी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पं० अजय रावत एवं सर्व ब्राह्मण विकास परिषद झांसी जिला अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा एडवोकेट की अनुशंसा पर सर्व ब्राह्मण विकास परिषद झांसी जिले का अखिलेश कुमार तिवारी को जिला महामंत्री मनोनीत किया है। बताते चलें अखिलेश कुमार तिवारी समाजसेवी के साथ-साथ गौ सेवा और गौ पालक तथा दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार 20 वर्षों से अधिक समय से महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं उनके मनोनयन से मीडिया जगत के लोगों से लेकर विभिन्न,सामाजिक,संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
