गुरसरांय(झाँसी)। नवरात्र के नवें दिवस गुरसरांय के ऐतिहासिक तालाब माता मंदिर पर पूरे नगर व क्षेत्र के श्रदालु अलग-अलग बड़ी-बड़ी टोलियाँ के जत्थे के साथ जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष,बच्चे माँ के जयकारों के भजनों को गाते हुए सिर पर जवारे के खप्पर लिए हुए तालाब माता मन्दिर पर पहुंचकर माँ के दरबार में जवारे चढाये और विधि विधान से पूजा अर्चना की गई तो देर रात तक महिला,पुरुष, बच्चे एक दूसरे घर में जाकर जवारे देते नजर आए और यह क्रम देर रात तक चलता रहा नगर के सभी मुख्य मार्गो, बाजार और मन्दिरों पंडालों पर भारी भीड़ देखी गई लेकिन यह धर्मिक महा पर्व पूरी तरह शांति पूर्ण ढंग से लोगों को उत्साह पूर्वक मनाते देखा गया। वही प्रातः काल से ही घरों से लेकर पंडालों और मन्दिरों पर कन्या पूजन और भंडारा चलता रहा। वही
ऐतिहासिक माँ काली पूजा पंडाल पटकाना में माँ काली की भव्य और अलौकिक प्रतिमा के दर्शन के लिए सोमवार को भक्तों का आस्था का महाकुंभ देखने को मिला।सुबह से ही यहाँ दर्शन के लिए दूर-दराज से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था,जो देर रात तक अनवरत जारी रहा।पंडाल में पहुँचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ माँ काली के दरबार में हाजिरी लगाई और परिवार की सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की। भक्तों ने लंबी कतारों में लगकर धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार किया और माँ के चरणों में शीश झुकाकर परिवार की सुख-समृद्धि,शांति और कल्याण की कामना की।पंडाल में भारी भीड़ को देखते हुए कमेटी की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गये है।पूजन उपरांत माँ काली जी की भव्य एवं दिव्य आरती की गई। माँ काली के धार्मिक जयकारों से आसपास का इलाका गुंजायमान बना रहा। ऐसी मान्यता है कि माँ काली के दरबार में श्रद्धालु जो भी अभिलाषा लेकर आते हैं मां उसे अवश्य पूरा करतीं हैं।पंडाल में उमड़ने वाली भारी भीड़ और सुरक्षा-व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए थाना गुरसरांय से सब इंस्पेक्टर सिंगदार सिंह,कांस्टेबल दिग्विजय सिंह,मानसी राजपूत,नीलम सहित मय फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर समिति के प्रमुख पदाधिकारी पंकज आर्या,गगन यादव,सार्थक नायक,अनुज झां,मनोज अग्रवाल,अमन माते,गोपी पांचाल,देवेंद्र घोष,सनी नायक,राकेश कुमार,सोनू नामदेव,राजकुमार सोनी,नितेश सोनी,संजय यादव,सजल अग्रवाल,रवि नामदेव,सागर मिश्रा,युवराज सिंह,मुकुल नामदेव,रवि अग्रवाल,मोहित सोनी,मनु अग्रवाल,पुस्पेंद्र नामदेव,मोहित भगत जी,गोलू पालीवाल,राज सेंन,अचेन्त जैन,उदित झां,प्रिंस नामदेव,हर्ष व्यास सहित हजारों श्रद्धालुगण और बड़ी संख्या में माँ काली के भक्त उपस्थित रहे।
