गुरसरांय (झांसी)। आज नवदुर्गा महोत्सव दौरान संगीतमय सुंदर कांड का भव्य आयोजन बार एसोसिएशन गरौठा के अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र सिंह सेंगर के आवास पर हुआ । इस दौरान जहां नवरात्रि की सप्तमी का महा पूजन विधि विधान से आचार्य पं बृजेंद्र शुक्ला ने कराया वहीं श्री हरी सेवक सुंदरकांड मंडल गुरसरांय की संगीतमय सुंदरकांड की बहुत सुंदर व आकर्षक प्रस्तुति दी गई जिसे सुनकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्तिमय संगम में डुबकी लगाई और धर्म पुण्य की प्राप्ति की। इस टीम में प्रमुख रूप से रानू महाराज, अश्वनी पस्तोर,सौरभ द्विवेदी आदि प्रमुख कलाकार रहे । वही नगर व क्षेत्र के गण मान्य नागरिकों में दिब्बन यादव पूर्व पार्षद, राजेंद्र कुमार शिक्षक, प्रदीप ढेंकुला, संतोष यादव, बालू प्रधान, साहब सिंह परिहार, लाखन सिंह सेंगर, जय नारायण यादव, राजकुमार सिंह सेंगर पूर्व डीएसपी भोपाल, संजू परिहार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे । कार्यक्रम के उपरांत विशाल श्री प्रसाद वितरण किया गया।
