गुरसरांय (झांसी)। मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने के लिए नगर के विभिन्न पोलिंग बूथों पर बैठकर बी एल ओ ने मतदाताओं के फॉर्म भरवाकर नाम जोड़े।पोलिंग बूथों का उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए और पोलिंग बूथों पर बी०एल०ओ० से जानकारी ली तथा मतदाताओं से उनकी सुविधा के बारे में पूंछा। गुरसरांय खेर इंटर कॉलेज मुख्य भवन में बूथ 321 पर वंदना लखेरे,322 पर ब्रजेश कुमार,323 पर संजीव कुमार,324 उमेश कुमार,एवं 325 पर दिनेश कुमार बीएलओ कार्य किया।वहीं के आई सी बालिका विभाग के बूथों में 335 पर राकेश कुमार,336 पर सीमा देवी,337 पर कौशल किशोर एवं 338 पर उमा सोनी ने कार्य किया। वहां पर 25 नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। वही प्राथमिक विद्यालय प्राचीन कन्या गुरसरांय और उच्च प्राथमिक विद्यालय व डीसी स्कूल गुरसरांय में उप जिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार ने पहुंचकर निरीक्षण किया और बी०एल०ओ० को अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष सुझाव दिए। इस दौरान डीसी स्कूल में अविनाश गोस्वामी,शिवांगी जैन,करण पटेल,धर्मेश कुमार साहू,अनीता सचान,सीमा देवी,राजेश त्रिपाठी, कृष्णपाल सिंह,प्रेम प्रकाश,स्वीटी जैन आदि बी० एल०ओ० को डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार ने निर्देशित करते हुए कहा कि आप लोगों को इस महत्वपूर्ण काम में प्रयास करना होगा की अपने -अपने क्षेत्र अधिक से अधिक मतदाताओं को जानकारी देकर उनको मतदाता सूची में जोड़ा जाए और 24 अक्टूबर को इसके लिए आप लोगों को इसके लिए विशेष जागरूकता अभियान का भी संकल्प लेने से इस महत्वपूर्ण काम में धरातल पर शत-प्रतिशत सफलता मिल सके।24 अक्टूबर को पुनः बूथों पर बी०एल०ओ० कार्य करेंगे।बूथों पर उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार ने बी०एल०ओ० से जानकारी प्राप्त कर सहयोग करने की बात कही।
