गुरसरांय (झांसी)। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में केसी जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गुरसरांय में गरबा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सामूहिक गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। सभी ने छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर अखिलेश पिपरैया, पीसीसी सदस्य रमेश मौर्य एवं विद्यालय प्रबंधक प्रकाश चंद्र जैन ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत संजीव सर,राधा व्यास ने किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेजर अखिलेश पिपरैया ने कहा कि भारतीय संस्कृति की गूंज आज पूरे विश्व में सुनाई दे रही है। हमारी संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं। आने वाली पीढ़ी का दायित्व है कि वह अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर रखे और उसे आगे बढ़ाने का कार्य करे। ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया,डॉ. राम मनोहर लोहिया महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पिंकी सिंह, समाजसेविका शीतल शर्मा, श्वेता अवस्थी तथा गुरसरांय थाने से आईं महिला कांस्टेबल मानसी राजपूत, जिज्ञासा श्रीवास्तव एवं नीलम को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सूरज चौरसिया को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कुंवर राम कुमार सिंह, जयप्रकाश बरसैया, सरजू शरण पाठक, सुनील जैन डीकू, संदीप श्रीवास्तव, गोल्डी अग्रवाल, राघवेंद्र नायक एवं बड़के अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन रश्मि तिवारी एवं जीतू वर्मा ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य राजेश मसीह, संजीव सर, सचिन जैन, वीके सर, निखिल, ऋषिकेश,रजनी साहू,आस्था खरे,अर्पिता खरे,शबा ,अंकिता, दीक्षा,चंचल,आरती,शिवानी, सुरभि,आकांक्षा, राम देवी,राधा व्यास,उरूज,अवधेश खरे,आशीष, सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में प्रिंस जैन ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
