गुरसरांय (झांसी)। आज नगर में इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के पक्ष में स्नातक मतदाताओं से झांसी जनपद ग्रामीण के चुनाव प्रभारी हरेन्द्र विक्रम सिंह और भारतीय जनता पार्टी के गरौठा क्षेत्र के भाजपा के प्रभावशाली नेता फौजी अवधेश प्रताप सिंह परिहार,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शत्रुघ्न सिंह परिहार सहित भाजपा नेताओं ने स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर अशोक कुमार राठौर के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए उनके पक्ष में मतदाताओं को पत्रक देकर पूरे दिन नगर व तहसील क्षेत्र में व्यापक संपर्क किया।
वहीं टीचर्स कॉलोनी में मण्डल अध्यक्ष आशीष खरे,राजेश गुड्डी चौहान,प्रतीक जैन,राजेश खन्ना त्रिपाठी ने पत्रक वितरित किये।
Please follow and like us:
