झाँसी –आज दिनांक 16-10-2026 को पुलिस लाइन सभागार, झाँसी में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत सम्मान एवं फीडबैक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी महिला अपराध श्रीमती आसमा वकार के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती नीतू सिंह व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना द्वारा पूर्व में पारिवारिक समस्याओं का सफल निस्तारण कराकर पुनः एक साथ जीवन की नई शुरुआत करने वाले जोड़ों, उनके अभिभावकों/परिवारजनों तथा समाजसेविकाओं को सम्मानित किया गया एवं उनसे फीडबैक प्राप्त किया गया। इस अवसर पर परिवार परामर्श केन्द्र के माध्यम से परिवारों को जोड़ने और समाज में सकारात्मक संदेश देने के प्रयासों की सराहना की गई।
Please follow and like us:
