झांसी मऊरानीपुर-मऊरानीपुर तहसील अंतर्गत थाना लहचूरा क्षेत्र के ग्राम धमना पायक में शुक्रवार सुबह एक 42 वर्षीय व्यक्ति का शव खेत में खड़े बबूल के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई, वहीं परिजनों में शोक का माहौल है।
डायल 112 के माध्यम से मिली सूचना
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 7:17 बजे थाना लहचूरा पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम धमना पायक में एक व्यक्ति ने खेत में खड़े बबूल के पेड़ से फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गये मृतक की पहचान नंदकिशोर पुत्र बृजगोपाल पटेल, उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी ग्राम धमना पायक के रूप में हुई।
इस दौरान तहसीलदार ललित पांडेय भी मौके पर पहुंचे। उनके साथ हल्का लेखपाल पुष्पेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे।
पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
