गुरसरांय (झाँसी)। नवरात्रि के पावन दिवस पर गरवा कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंजना जितेंद्र पटेल द्वारा माँ दुर्गा की आरती के साथ किया गया।इस अवसर पर अंजना पटेल ने नारी सशक्तीकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नारी शक्ति के सशक्त हुए बिना देश और समाज को मजबूत बनाना संभव नहीं है। उन्होंने गरबा के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को समझाते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम के दौरान गरबा एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनके माध्यम से माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों एवं भारतीय संस्कृति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं। यह आयोजन विशेष रूप से महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इस अवसर पर शोभा द्विवेदी,डॉ. शिल्पी कटियार, अमिता पटेल,ज्योति वरसैया, अरुणा कोदवालकर,संध्या निरंजन,सजनी मोदी, दीक्षा सिंह, कविता अग्रवाल,हेमंत कुमारी,प्रतिभा गेडा,पूजा अग्रवाल,मुस्कान पटेल,सीमा लक्षकार,प्रीति अग्रवाल, खुशबू पटेल,रोहिणी पटेल, शिल्पी अग्रवाल एवं दिशा अग्रवाल सहित सैकड़ों महिलाओं एवं छात्राओं ने गरिमामय सहभागिता की।इस मौके पर उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में चयनित किसान परिवार से महक पटेल को सम्मानित किया गया। उनकी उपलब्धि को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।कार्यक्रम का सफल संचालन दीप्ति परिहार ने किया,जबकि अंत में सीमा विवेक लक्षकार ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
