गुरसरांय झांसी। नगर के डी.सी. प्राथमिक विद्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर ओपी राठौर के मुख्य आतिथ्य में पी०टी०एम० बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्येक बच्चे की समग्र प्रगति पत्र (एच पी सी) अभिभावक को दिखाया गया तथा इसके बारे में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अविनाश गोस्वामी के द्वारा जिन छात्रों की उपस्थिति कक्षा में सबसे ज्यादा रही, उन्हे एवं अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर ओपी राठौर ने कहा कि पी०टी०एम० केवल एक औपचारिक बैठक या रिपोर्ट कार्ड लेने का दिन नहीं है, बल्कि यह माता पिता और शिक्षकों के बीच एक खुला संवाद स्थापित करने का सबसे अच्छा माध्यम है।वहीं पार्षद राजीव कुमार ने भी अपनी बात रखी।बैठक में करन सिंह, मीरा देवी,रूबी सिरोनिया,सोमवती,पूरनलाल,गायत्री,भगवती,पानकुँअर,धर्मपाल, उर्मिला मुकेश,फूलचन्द्र,रविन्द्र कुमार,अविनाश चौधरी, हरीशंकर आदि अभिभावक एवं करन सिंह पटेल, शिवांगी जैन,कल्याणी उदेनिया,गीता सोनी,अनुराधा यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे। आभार प्रधानाध्यापक अविनाश गोस्वामी ने व्यक्त किया।
