गुरसरांय (झांसी)।श्री महाराजा अग्रसेन जयंती की तैयारी हुई पूर्ण विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 1008 महाराज अग्रसेन जी की 5150 बी जयंती समारोह बड़े हर्ष उल्लास से मनाई जाएगी इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मोहनीश अग्रवाल ने बताया कि प्रातः सुबह 7:00 बजे बाइक रैली निकाली जाएगी इसके तुरंत 8:00 बजे सुंदरकांड पाठ और दोपहर 12:00 बजे विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी।शोभा यात्रा मातृ श्री गार्डन से प्रारंभ होते हुए नगर गुरसरांय में मोदी चौराहे,कटरा बाजार, गुराई बाजार,पटकाना होते हुए मातृ श्री गार्डन में समापन होगी जिसमें सभी अग्रबांधो द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई है।जिसमें नरेंद्र अग्रवाल,रामचरण अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल पार्षद,मुरारी सेठ,डिंपल अग्रवाल,अमित गर्ग,मोहनीश अग्रवाल,रामजी अग्रवाल,दिनसु चौधरी,यश अग्रवाल,कृष्ण अग्रवाल, हार्दिक अग्रवाल,विक्की बजाज,हैप्पी सेठ,श्याम जी अग्रवाल,जेपी अग्रवाल,सनत सेठ,गणेश अग्रवाल एवं सभी अग्रवाल बंधु उपस्थित रहे।
