गुरसरांय (झांसी)। माध्यमिक विद्यालयों के 70 वे दो दिवसीय एथलेटिक्स युवक समारोह का उद्घाटन उप पुलिस अधीक्षक गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय ने मार्च पास्ट की सलामी के साथ किया।
गरौठा तहसील एवं टहरौली तहसील के इंटर कॉलेज के प्रतिभागियों की सलामी लेने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें।यह पारस्परिक सद्भावना का समारोह है।इसमें विद्यार्थियों की कई बार जीत हार होती है ,लेकिन उन्हें निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए, जिससे वह आगे जाकर शिखर तक पहुंचे तथा क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम रोशन करें।मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी ने इस स्मृति चिन्ह देकर एवं शॉल ओढ़ाकर किया। प्रथम दिन की खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर ,400 मी ,डिसकस, गोला फैंक, सांस्कृतिक एवं साहित्य प्रतियोगिता आयोजित की गईं।सांस्कृतिक कार्यक्रम में एवं साहित्य में खेर इंटर कॉलेज प्रथम स्थान पर रहा। चित्रकला प्रतियोगिता में अंशिका प्रताप सिंह खैर इंटर कॉलेज प्रथम ,मुस्कान द्वितीय एवं राधिका कुशवाहा तृतीय स्थान पर रही ।वहीं निबंध प्रतियोगिता में खेर इंटर कॉलेज के अंश यादव प्रथम, नैना द्वितीय,राजकीय इंटर कॉलेज खड़ौरा की संगीता तृतीय तथा खेर इंटर कॉलेज की हर्षित कुमारी भी तृतीय स्थान पर रही।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गजल ,भजन, लोकगीत, कव्वाली, समूह गान में खैर इंटर कॉलेज की छात्राएं प्रथम रही।निर्णायक मंडल में संगीत प्रभारी सरजू शरण पाठक,अर्चना मोदी, रजनी यादव,खुशबू जैन, निबंध प्रतियोगिता के निर्णायकों में प्रभारी सुनील कुमार व्यास, राकेश कुमार व्यास, एवं दीपा गुप्ता तथा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रभारी सुरभि पटेल,रितु सिंह एवं वर्षा गुप्ता प्रमुख रही। समस्त खेलकूंद प्रतियोगिताएं क्रीड़ाध्यक्ष विनोद कुमार एवं क्रीड़ा अध्यक्ष सुधीर कुमार पाठक देखरेख में संपन्न हुई। प्रथम दिन प्रतिभाग करने वालों में गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज एरच के प्रभारी उपेंद्र कांदू, लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज इसकिल के प्रभारी सोमपाल सिंह ,हनुमत इंटर कॉलेज बामौर के प्रभारी जितेंद्र तिवारी,अखंडानंद जनता इंटर कॉलेज गरौठा की प्रभारी प्रीति कोष्टा ,राजकीय इंटर कॉलेज खड़ौरा की प्रभारी सुमन प्रजापति एवं विवेक पटेल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गुरसरांय की प्रभारी प्रधानाचार्य मनीषा कुमारी एवं अंजलि राठौर, राज कीय हाई स्कूल करगुवां के प्रभारी राजकुमार, अभिनव विद्यालय कुरेठा के प्रभारी अमित नागर ,राज कीय हाई स्कूल गोकुल के प्रभारी श्री प्रकाश वर्मा ,हरिहर क्षेत्र इंटर कॉलेज लठवारा के प्रभारी जगदीश प्रसाद पाठक, छक्कीलाल गेडा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टोड़ी फतेहपुर के प्रभारी रवि दत्त पाठक ,श्री कल्याण बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुरसरांय के प्रभारी चंद्रभान नायक ,राज कीय हाई स्कूल बिजोरा के प्रभारी अवधेश पिपरैया, आदर्श जनप्रिय इंटर कॉलेज टहरौली के प्रभारी महेश चौरसिया, खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय के प्रभारी क्रीड़ा अध्यक्ष विनोद कुमार एवं सुधीर कुमार पाठक, आलोक इंटर कॉलेज पंडवाहा के प्रभारी अशोक कुमार शर्मा ने अपनी टीमों के साथ प्रतिभाग किया। प्रमाण पत्र लेखन में राजवेंद्र सिंह बुंदेला, रामलला पटेल ,दुर्गा प्रसाद ,कुलदीप कोदवलकर, प्रवीण सिरोही, इंद्र भूषण द्विवेदी ,दिनेश वर्मा, बाबूराम,बलवीर सिंह, जितेंद्र मिश्रा, हरिश्चंद्र नायक आदि ने कार्य किया।शपथ समीक्षा अग्रवाल ने दिलाई।संचालन क्रीड़ा अध्यक्ष सुधीर कुमार पाठक एवं जितेंद्र सिंह पटेल पिपरा ने संयुक्त किया।
कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।अतिथियों के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर,पूर्व क्रीड़ाअध्यक्ष एवं शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष मेजर अखिलेश पिपरैया, पूर्व क्रीड़ाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन समेले,समिति के सदस्य सुशील स्वामी,ओ पी शर्मा,नरेंद्र जैन, पूर्व प्रधानाचार्य पी एन दुबे ।पंडवाहा इंटर कॉलेज के प्रबंधक भगवत नगरिया एवं कस्बा इंचार्ज योगेंद्र शर्मा , वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुकदेव कुमार व्यास,अखिलेश कुमार तिवारी सुट्टा आदि उपस्थित रहे।मंच व्यवस्था में शिवम गिरी,रवि सेन ,कन्हैया, देवेन्द्र आदि रहे।सांस्कृतिक में जोन में प्रथम स्थान पर अब्बल छात्राये समीक्षा अग्रवाल, अंजुम,आरोशी,रुही अग्रवाल, दामिनी,खुशी सिंह,नैंसी ,प्रतिज्ञा पटेल,वैष्णवी पटेल,अंशो,मधु,चंचल,दुर्गेश नंदिनी,सुहानी प्रमुख रहीं।
दो छात्राओं और उसके भाई ने फैलाई आराजकता,की हुई निंदा
क्षेत्रीय युवक समारोह जब आयोजित हो रहा था उसमें अखंडानंद जनता इंटर कॉलेज गरौठा की दो छात्राओं को कुर्सी से गिराकर मारपीट कर दी यहां तक की कीड़ा अध्यक्ष अखंडानंद जनता इंटर कॉलेज गरौठा को भी गाली गलौज कर अभद्रता की जिसको लेकर अखंडानंद जनता इंटर कॉलेज की कीड़ाध्यक्ष द्वारा थाना गुरसरांय में लिखित शिकायती पत्र देकर जल्द कार्रवाई की मांग की गई है लेकिन समाचार लिखे जाने समय तक कोई कार्रवाई न होने से इस घटना को लेकर शिक्षकों में असंतोष देखा गया है।इस संबंध में थाना प्रभारी गुरसरांय से जब बात की गई तो उन्होंने बताया की इस संबंध में कार्रवाई चल रही है।
