झाँसी- रानीपुर, देवरी सिंहपुरा में सुखनई नदी में डूबने से पाँच लोगों के निधन की अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक घटना के संज्ञान में आते ही माननीय सांसद श्री अनुराग शर्मा जी ने मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिए।
माननीय सांसद जी मऊरानीपुर स्थित मोर्चरी एवं पोस्टमार्टम हाउस पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मिले तथा इसके पश्चात देवरी सिंहपुरा स्थित ग्राम पहुँचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। माननीय सांसद जी इस समय भी वहीं उपस्थित रहकर परिवार के साथ खड़े हैं।
इस अत्यंत दुःख की घड़ी में उनकी पूरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
Please follow and like us:
