झाँसी – दिनांक 29-9-2026 जनपद जागरूकता एवं सामुदायिक स्तर पर किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए टीबी विजेताओं के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. शिशिर पुरी , क्षय रोग अधिकारी (Dy.DTO) डॉ. अंशुमन तिवारी ने टीबी विजेता सूरज यादव एवं टीबी विजेता संदीप सेन को टीबी जागरूकता गतिविधियों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। दोनों टीबी विजेताओं द्वारा समुदाय में टीबी से संबंधित जानकारी का प्रसार करने तथा लोगों को जागरूक करने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की गई।
इस अवसर पर डीपीसी रुपेश नामदेव एवं वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स की जिला लीड मीनाक्षी गौतम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीबी जागरूकता, मरीजों को सहयोग प्रदान करने, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने तथा टीबी उन्मूलन के प्रयासों में टीबी विजेताओं की भूमिका को प्रोत्साहित करना था। इस सम्मान से टीबी विजेताओं का उत्साहवर्धन हुआ और उन्हें भविष्य में भी टीबी उन्मूलन के लिए निरंतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
