गुरसरांय (झांसी)। विधान परिषद क्षेत्र जनपद झांसी की गरौठा विधानसभा अंतर्गत विकासखण्ड बामौर की ग्राम पंचायत गढ़वई में सेवा संकल्प अभियान के तहत आज प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी सामग्री का मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी रमा आरपी निरंजन द्वारा वितरण किया गया।इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखकर मन को आत्मिक संतोष मिला। शिक्षा के प्रति बच्चों का उत्साह बढ़ाना और जरूरतमंद विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना समाज के प्रति हमारी साझा जिम्मेदारी है। इस दौरान एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा बच्चे देश का भविष्य है और उनके शिक्षा में किसी भी प्रकार की परेशानी आती है तो मेरा संकल्प है की प्रतिभावान सभी छात्रों को शिक्षा में उनकी किसी भी जरूरत के लिए वह तन मन धन से समर्पित रहेंगे इसके लिए बच्चों के अलावा बच्चो के अभिभावक मुझसे कभी भी मिल सकते हैं। बच्चों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सेवा का यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान एमएलसी प्रतिनिधि पुष्पेंद्र पटेल भड़ोकर,खण्ड विकास अधिकारी बामौर गौरव कुमार,खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज लक्षकार खंड ,ग्राम विकास अधिकारी भरत व्यास, श्याम सिंह अस्ता प्रधान,राजेश प्रधान,धर्मेंद्र प्रधान,रमाकांत पटेल प्रधान मडो़री,नीरज शीला,अवधकिशोर रिछारिया,पंकज यादव,प्रदुम पटेल क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। अंत में सभी का आभार ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र पटेल ने किया।
