गुरसरांय(झांसी)। किसानों के हक और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत अग्रणी संगठन भारतीय किसान यूनियन (आजाद हिन्द) ने संगठन को और अधिक गतिशील और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने जनपद झांसी के सक्रिय और ऊर्जावान युवा हरनारायण सिंह को युवा जिला अध्यक्ष (जनपद झांसी) के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया है।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह और राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. कमल तिवारी के हस्ताक्षरों से जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र के अनुसार, हरनारायण सिंह का यह कार्यकाल आगामी 19 सितंबर 2027 तक के लिए प्रभावी रहेगा। मूल रूप से बामौर ब्लॉक के ग्राम व पोस्ट पठा (थाना एरच) निवासी हरनारायण सिंह (पुत्र अमोल सिंह) लंबे समय से सामाजिक कार्यों और किसानों के मुद्दों पर मुखर रहे हैं।किसानों और युवाओं के हक के लिए करेंगे संघर्ष: हरनारायण सिंहअपनी इस प्रतिष्ठित नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष हरनारायण सिंह ने कहा, “संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरूँगा। आज का किसान और युवा कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। जनपद झांसी के कोने-कोने में संगठन का विस्तार कर हर पीड़ित किसान और मजदूर की आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाना और उन्हें न्याय दिलाना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।”क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने दी बधाईहरनारायण सिंह की इस नियुक्ति की घोषणा होते ही समूचे झांसी जनपद और विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्र के किसानों, युवा कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन जिले में एक नई ऊँचाई छुएगा और किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा।
