गुरसरांय (झांसी)। डॉ० राम मनोहर लोहिया पी०जी० महिला महाविद्यालय गुरसरांय के सभागार में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ कार्यकम राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में एक बृहद रूप में मनाया गया । इस अवसर पर छात्राओं ने अपने देश को नशा मुक्त करने के लिये एक निबन्ध प्रतियोगिता के माध्यम से अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किये।राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० धीरज दीक्षित,प्रीति अड़जरिया,शारदा सिंह चौहान एवं गुलाब राय शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये। समस्त स्टाफ एवं सैकड़ो छात्राओं को सम्बोधित करते हुये महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० पिंकी सिंह ने कहा कि नशा मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। यह क्षमता और उपयोगिता को हर प्रकार से समाप्त कर देता है। सरकार को नशीली चीजों के उत्पादन में रोक लगानी होगी एवं स्कूलों और कॉलेजों में नशा मुक्त अभियान को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाना होगा। इस मौके पर डॉ० अजय गौर, डॉ० वीरेन्द्र सिंह,आर०पी० निरंजन,शारदा सिंह चौहान, राम राजपूत,जयप्रताप सिंह, पूजा सोनी, गुलाबराय शर्मा, रामलला यादव, दीपक यादव, अरविन्द नामदेव,बृजेन्द्र प्रजापति आदि समस्त स्टाप एवं सैकड़ो छात्रायें उपस्थित रही। संचालन वरिष्ठ लिपिक गुलाबराय शर्मा ने किया एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ० धीरज दीक्षित ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
