झांसी। अक्षय जन सेवा समिति व आर्यन मेकअप मंत्रा के सयुंक्त तत्वावधान में माहौर कॉलोनी में गणेश जी की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणेश जी की आरती कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
समिति अध्यक्ष सविता पचौरी ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों में आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी से धार्मिक आयोजनों में सहभागिता के साथ जरूरतमंदों की सेवा करने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर भरत कुशवाहा, संजीव विश्वकर्मा, हेमंत कुशवाहा, रिंकी, बबली, सचिन कुशवाहा, नेन्सी कुशवाहा, प्रथम, मोहिनी पाल, सिया, कमलेश, रितिका, राहुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
