भांडेर – पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री घनश्याम पिरौनिया आज भांडेर शा कन्या स्कूल में विकसित भारत भाषण प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए । अध्यक्षता स्कूल की प्राचार्या श्रीमती शशि श्रीवास्तव ने की कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि निवर्तमान मंडल अध्यक्ष श्री रूपेश पंसारी एवं राजेंद्र सिंह यादव उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने विकसित भारत, स्वच्छ भारत,इस्किल डेवलपमेंट आदि विषयों पर भाषण दिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरौनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों के भारत के निर्माण में युवा तरूणाई सहयोग प्रदान करें। युवा पीढ़ी अपने भविष्य को संवारने के लक्ष्य के साथ साथ देश निर्माण में अपना योगदान दे।
पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया ने कहा कि देश में परिवर्तन युवाओं के कन्धों पर निर्भर है । हमें आधुनिक भारत के साथ साथ संस्कारवान भारत का निर्माण करना है । पिरोनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक शक्ति के रूप में अग्रणी है वैभवशाली, शक्तिशाली और गौरवशाली भारत का लक्ष्य हम सबको पूरा करना है । और मोदी जी के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करना है। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के शिक्षक गण एवं अविभावक एवं छात्राएं उपस्थित थीं।
