गुरसरांय (झांसी)। शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने गुरसरांय थाने का किया औचक निरीक्षण। एसएसपी झांसी विकास कुमार ने थाना परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने बंदीगृह,महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष और अभिलेखों सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। वहीं भोजनालय में बैठी महिलाओं से वेतन सम्बंधी जानकारी के साथ भोजन की गुणवत्ता को लेकर बात कही। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दुरुस्त करने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।वहीं एसएसपी विकास कुमार ने संबंधित मामलों के संबंध में आवश्यक जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था एवं लंबित मामलों में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी पीयूष पाण्डेय थाना प्रभारी अखिलेश कुमार द्विवेदी सहित थाने का पुलिस बल मौजूद रहा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष पत्रकारों ने पांच वर्ष पूर्व हुई नगर गुरसरांय में 8 अक्टूबर 2021 को राहुल सोनी हत्याकांड का अभी तक खुलासा न हो पाने की बात को रखते हुए खुलासे की मांग की। बताते चलें कि राहुल सोनी के पिता नरेश सोनी तथा चाचा सुरेश सोनी सरसैड़ा ने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश और प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी इस संबंध में जल्द खुलासा करने की मांग कर चुके हैं। लेकिन आज तक इस मामले का खुलासा नहीं हो सका। बताते चलें यह मामला 8 अक्टूबर 2021 मुकदमा अपराध संख्या 216/21 धारा 302 में थाना गुरसरांय में दर्ज है और उत्तर प्रदेश गृह विभाग से भी एसआईटी टीम 7 जून 2022 को गठित करके जल्द खुलासा के आदेश पारित हुए थे लेकिन नतीजा मौके पर सिर्फ और सिर्फ जांच पर जांच और कोरे आश्वासन मिले और घटना का खुलासा न होने से पीड़ित परिवार सहित गुरसरांय कस्बा से लेकर पूरे क्षेत्र और जिले में राहुल सोनी हत्याकांड का पर्दाफाश न होना एक रहस्य पुलिस कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं।वहीं दूसरी घटना अगस्त माह की गुरसरांय थाना अंतर्गत ग्राम सिंगार की है जहां पुलिस अभिरक्षा में सिंगार निवासी राजेंद्र पुजारी की मौत का रहा जिसको लेकर आज तक कोई खुलासा नहीं हो सका कि मौत का क्या कारण रहा।दोनों घटनाओं की मांगों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय से घटनाओं से सम्बन्धित फाईल उपलब्ध कराने की बात कही।पत्रकारों ने दोनों मामलों में पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर मामलों के खुलासे की बात रखी।
