झाँसी – ढिमरयाना मोहल्ले में लगभग 10 दिनों से क्षतिग्रस्त पानी की पाइपलाइन के कारण क्षेत्रवासियों के घरों में पेयजल आपूर्ति बाधित थी।
क्षेत्रवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सभासद श्रीमती रितिका गौरव तिवारी जी सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक मौके पर उपस्थित रहीं और अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों से लगातार समन्वय करते हुए कड़ी मेहनत के बाद क्षतिग्रस्त पानी की लाइन को दुरुस्त कराया।
पानी की समस्या का समाधान होने पर क्षेत्रवासियों ने सभासद जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
जनता की समस्या ही हमारी प्राथमिकता है।
जनसेवा के लिए सदैव तत्पर।
Please follow and like us:
