झांसी- टहरौली-टहरौली शिक्षा और संस्कार के बिना समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। समाज के जागरूक लोगों को बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार भी देने होंगे। यह बात पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार ने कस्बे के श्री सिद्धनाथ मंदिर आश्रम में आयोजित सर्व समाज की बैठक में कही।
बैठक की अध्यक्षता महेंद्र सिंह सोलंकी ने की। बैठक में सामाजिक सौहार्द और समरसता बढ़ाने, शराब, गांजा, जुआ जैसे व्यसनों से दूर रहने तथा समाज को शिक्षा की ओर अग्रसर करने पर विचार-विमर्श किया गया।
पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार ने कहा कि आज का युवा संस्कारों से दूर होता जा रहा है। समाज और देश के बेहतर भविष्य के लिए युवाओं को सही दिशा और संस्कार देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी जागरूक लोगों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों के भविष्य को लेकर गंभीर हों।
