गुरसरांय(झांसी)। ब्लॉक बामौर में सेवा संकल्प अभियान के तहत बामौर मंडल की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अभियान के आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक कार्य योजना पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि परमजीत सिंह मन्नीसरदार क्षेत्रीय मंत्री कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र दुबे, मंडल प्रभारी यज्ञेश यादव, ब्लाक प्रमुख बामौर चंद्रभान अहिरवार मंडल के पदाधिकारी,शक्तिकेंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि परमजीत सिंह मन्नीसरदार क्षेत्रीय मंत्री कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता के साथ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बामौर चन्द्रभान अहिरवार ने कहा कि हमें संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत कर पार्टी की विकासकारी व जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना होगा।
इस अवसर पर नृपेंद्र चौहान मंडल महामंत्री बामौर, ओमप्रकाश पटेल मंडल उपाध्यक्ष,रामराज तोमर, विकास तिवारी, हरगोविंद निरंजन, दशरथ सिंह चौहान, मानसिंह चौहान,उमाशंकर त्रिपाठी, जयराम वर्मा,सुरेंद्र सिंह,अंकित दिवाकर, पूजा परिहार,रितिक पिपरैया सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
