झांसी- दिनांक 8 सितंबर 2026 प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ शाखा झांसी की कार्यकारिणी का चुनाव सीएमओ कार्यालय सभागार झांसी में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में निर्वाचन अधिकारी डॉ एस के गुप्ता एवं रिटर्निंग आफिसर डॉ रविशंकर द्वारा चुनाव संपन्न कराया गया। कार्यकारिणी के पदाधिकारी का चयन निर्विरोध हुआ। डॉ लक्ष्मी राजपूत को सभी सदस्यों द्वारा निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया तथा सचिव के रूप में डॉ राहुल पाराशर का चयन हुआ। उपाध्यक्ष (ग्रामीण क्षेत्र) डॉ के के राजपूत, उपाध्यक्ष (नगर क्षेत्र) डॉ बृजेश खरे एवं उपाध्यक्ष (महिला)डॉ प्रियंका चौधरी को बनाया गया। कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष डॉ अंशुमान तिवारी एवं संपादक डॉ ओ पी राठौर को चुना गया। साथ में केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में डॉ नितिन कंसौरिया को चयनित किया गया।
कार्यकारिणी के गठन के पश्चात अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण झांसी मंडल डॉ आर के सोनी, मंडलीय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर के सक्सेना एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी द्वारा निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के एन एम त्रिपाठी, डॉ एन के जैन, डॉ गोकुल प्रसाद, डॉ आर के चतुर्वेदी,डॉ डी एस गुप्ता एवं संघ के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
