गुरसरांय (झांसी)। ग्राम मड़ोंरी में लगातार हो रही बारिश के चलते खेत सिंह पुत्र शालिग्राम अहिरवार का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से उसमें रखा घरेलू सामान एवं खाद्य सामग्री मलबे के नीचे दब गई, जिससे काफी नुकसान होने की बात सामने आई है।गनीमत रही कि मकान गिरने के समय कोई व्यक्ति अंदर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बारिश के कारण कच्चे मकानों पर लगातार खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता एवं राहत राशि दिलाए जाने की मांग की है।
Please follow and like us:
