समथर (झांसी) समथर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत ने पुलिस स्टाफ के संयुक्त में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।पं शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रों से भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी मनाई गई। थाना प्रभारी ने पुलिस स्टाफ व मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं के संयुक्त में पूजा अर्चना एवं आरती की और भगवान कृष्ण के वाल स्वरुप के दर्शन किए और उनके चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं नगर में स्थित अवध नाथ मंदिर,जानकी दुलारे धनुष धारी, श्यामदासजी मंदिर नई वस्ती स्थित विहारी जी का मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर सहित आदि मंदिरों में बड़े धूमधाम से श्री कृष्ण भगवान जी का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिरों में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर एवं आरती कर भगवान श्री कृष्ण के भव्य स्वरूप के दर्शन किए और भगवान के चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिरों में कीर्तन मंडली कलाकारों द्वारा बधाइयां,सोहरे भजन प्रस्तुत किए गए। जिन्हें सुन मंदिर में उपस्थित श्रद्धालु भक्त भगवान की भक्ति में मग्न हुए। भक्ति में मुग्ध होकर सभी भक्तों ने जयकारा लगाया। नगर के सभी मंदिरों में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। जन्म अष्टमी पर्व पर मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।
