गुरसरांय (झांसी)। जनहित दर्शन समूह के प्रमुख विश्वपति पहारिया आज गुरसरांय आकर वरिष्ठ पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने उनकी मां को फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एक धार्मिक,सामाजिक कार्यक्रम दौरान दैनिक जनहित दर्शन समूह के प्रमुख विश्वपति पहारिया और दैनिक दर्शन समूह के प्रमुख राजेंद्र पहारिया को नगर के प्रमुख समाजसेवी और प्रबुद्ध जन राजेंद्र प्रसाद बिलैया,रिटायर्ड डिप्टी एसपी राजकुमार सिंह सेंगर,अरुण सिंह बीपी, कौशल किशोर,शौकीन खान, उमाकांत मोदी समेत बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों के बीच विश्वपति पहारिया को सहज साधना ग्रंथ भेंट किया गया। इस दौरान विश्वपति पहारिया ने अपने संक्षिप्त उध्बोधन में कहा की हर व्यक्ति को समय के पल-पल का सदुपयोग करके मानव सेवा में लगाकर पूर्वजों के दिए संस्कारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। अंत में आभार व्यक्त रिटायर्ड डिप्टी एसपी राजकुमार सिंह सेंगर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
