गुरसरांय (झांसी)। श्री रामदूत शिव सेवा समिति के तत्वावधान में नगर में विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र कुमार व्यास के संयोजन में प्रातः 5:00 बजे हजारों की संख्या में शिव भक्तों का काफला एरच वेत्रवती के तट पर पहुंचा, जहां से जल भरकर पैदल हजारों शिव भक्त गुरसरांय को रवाना हुए।डी जे एवं भक्तों के सजाये गए स्वरूप के साथ एरच से गुरसरांय तक भक्तों का स्वरूप आकर्षक था।कई कांवड़ियों ने तो पूरे 400 कुंतल जल के ड्रम कंधों पर लाद कर यात्रा की।यात्रा का एरच से पूरे रास्ते मे जगह जगह स्टाल लगाकर फलाहार वितरित कर स्वागत किया गया।इसके बाद श्री कल्याण बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्राचीन भीमा शंकर पर जलाभिषेक किया गया।विशाल भंडारे का आयोजन देर रात तक चलता रहा।कार्यक्रम संयोजक पं सुरेन्द्र व्यास ने प्रशासन के द्वारा बनाई गई उत्तम व्यवस्था के लिए उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पाण्डेय एवं थाना प्रभारी गुरसरांय अखिलेश द्विवेदी का शिव प्रतिमा देकर सम्मान किया।कांवड़ यात्रा का स्वागत करने वालों में विधायक जवाहरलाल राजपूत,राहुल राजपूत,अखिलेश पिपरैया, रमेश मौर्य,प्रसिद्ध नारायण यादव,राम नारायण पस्तोर, एमएलसी प्रतिनिधि पुष्पेंद्र पटेल भड़ोखर,आत्माराम फौजी,संतोष अग्रवाल,उमाकांत पाराशर,धर्मेंद्र अग्रवाल,अनिल श्रीवास्तव,अतुल जैन, चंद्रमणि कौशल, पुष्पेंद्र अग्रवाल,सचिन त्रिपाठी, राजीव वंसल,राजेंद्र पाठक, हर प्रसाद कक्का,सेरेपाल,रमेश पांचाल,धर्मेंद्र पांचाल,अच्छे लाल, रमेश कुशवाहा, कन्हैया लाल,चरण सिंह राजपूत,दिनेश शुक्ला, उमा शंकर विदुआ,अरविन्द परिहार,सार्थक नायक प्रमुख रहे।इस मौके पर सुनील जैन डीकू,कौशलेश मिश्रा,सुनील जैन डीकू,देवेंद्र सचान,शालू गोस्वामी,नूतन पाराशर, नितुल व्यास,देवेंद्र घोष,के पी शर्मा,मनीष जैन,शैलेंद्र शर्मा,सनद अग्रवाल, सोनू अग्रवाल,सत्येंद्र त्रिपाठी,कन्हैयालाल कुशवाहा आदि सम्मलित रहे।

श्रीराम सेवा समिति द्वारा फूल वर्षा कर किए स्वागत से भोले शंकर की बारात के कांवड़ियों की थकान हुई दूर
श्रीराम सेवा समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश द्वारा विशाल कांवड़ यात्रा में शिव भक्तों का माल्यार्पण कर एवं फूल वर्षा कर तथा फल वितरित कर भव्य स्वागत किया।यात्रा के स्वागत में श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष एवं गायत्री परिवार के संयोजक सतीश चौरसिया एडवोकेट सहित निरीक्षक प्रदीप कोठारी,प्रबंधक रामनारायण पस्तोर,उपाध्यक्ष अवधेश सिंह फ़ौजी, साहब सिंह यादव,रामदीन पटेल,देवेंद्र पटेल,आत्माराम फ़ौजी,अखिलेश पिपरैया, डॉक्टर अशोक मिश्रा,वसंत कुमार मोदी,जगराम सिंह, अभिलाष सिंह,जयप्रकाश वरसैंया,सतोष महते,अमर सिंह,चरण सिंह बाबूजी, जगदीश आर्या,पुष्पेंद्र पाराशर सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सम्मिलित रहे।श्रीराम सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा कावड यात्रा के संयोजक पंडित सुरेन्द्र ब्यास का माल्यार्पण एवं शाल उड़ाकर स्वागत किया।इस मौक़े पर सतीश चंद्र चौरसिया ने कहा आज हम सब के ऊपर अमृत रूपी वर्षा हो रही है यात्रा में भाग लेने वाले भक्तगण आज प्रसन्न हो गए उनकी ऊपर निश्चित ही ईश्वर की किरपा बनी रहेगी उन्होंने कहा अच्छे कार्य करने वालों का भगवान हमेशा भला करता है वह व्यक्ति जीवन भर प्रसन्न रहता हैं तथा वही व्यक्ति समाज और देश हित में कार्य करता है।
