गुरसरांय(झांसी)। नगर से सोमवार को निकले बाली एरच स्थित बेतवा नदी से जल लेकर वापस गुरसरांय आने वाली भव्य कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार,पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय एवं थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने थाना परिसर में नगर के कांवड़ियों के साथ बैठक कर यात्रा की तैयारियों, रूट एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की।अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान जलाभिषेक होने वाले प्राचीन भीमा शंकर मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही नगर के बाजार में दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सड़क तक सामान रखे जाने पर उन्हें हिदायत दी गई कि कांवड़ियों की यात्रा के दौरान मार्ग में किसी प्रकार का अतिक्रमण या अवरोध न हो और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में विद्युत विभाग के अवर अभियंता संजीव कुमार,नगर पालिका से प्रकाश दीक्षित एवं सर्वेश खरे, पुष्पेंद्र पटेल भड़ोकर सहित नगर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में कांवड़िया मौजूद रहे।उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार ने कहा कि कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रा के दौरान कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मार्ग में जगह-जगह प्रशासन की ओर से कांवड़ियों का स्वागत भी किया जाएगा। वही नगर में टाउन क्षेत्र मैं जहां से कावड़ यात्रा निकलेगी नगर पालिका गुरसरांय द्वारा जगह-जगह सड़क को दुरुस्त कर दिया गया है तो दूसरी ओर गुरसरांय से एरच तक लोक निर्माण विभाग की मुख्य सड़क के दोनों तरफ लगे झार झंकर के साथ-साथ कई जगह खराब सड़क को लोक निर्माण विभाग द्वारा नहीं सुधारा गया है जो विभाग की लापरवाही के साथ तानाशाही कार्यशैली को उजागर करती है ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन और शासन को लोक निर्माण विभाग की गुरसरांय, गरौठा क्षेत्र की सभी सड़कों कि जल्द निगरानी कर संबंधित विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध एक्शन लेकर धरातल पर तेज गति से सड़के मरम्मत और सुधार करना चाहिए।
