झाँसी-हर पल सेवा ट्रस्ट की बैठक संस्थापक मेहताब आलम और राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र अहिरवार द्वारा रखी गई जिसमें पद एवं सदस्यता दिलाई गई जिसमें मलिक मंसूरी को जिला उपाध्यक्ष और जहीर मोहम्मद अरब खान सदस्य और इसी क्रम में श्रीमती पूजा यादव को महिला मोर्चा का का महानगर सचिव बनाया गया
राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र अहिरवार ने बताया कि संगठन के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाना बहुत जरूरी है जिससे कि वार्ड की समस्याओं को लेकर संगठन के माध्यम से समाधान किया जा सके और इसी प्रकार में झांसी के 60 वार्डों में सदस्यता अभियान के तहत ट्रस्ट को एक ताकत मिलेगी और नए लोगों को सदस्य देने में आसानी होगी
संस्थापक मेहताब आलम ने बताया कि हर पल सेवा ट्रस्ट के माध्यम से जल्द ही पाठशाला का आयोजन किया जाएगा और हमारा ट्रस्ट हमेशा से जमीन स्तर पर समाज की सेवा में जुटा रहता है हमने महसूस किया है कि हमारे आस- पास कई ऐसे बच्चे हैं वह किसी कारण स्कूल नहीं जा पाते हैं या तो फिर मजदूर वर्ग के लोग के बच्चे स्कूलों में तो पढ़ रहे हैं लेकिन उनके माता-पिता कम पढ़े-लिखे होने के कारण वह स्कूल के होमवर्क और पढ़ाई में काफी पिछड रहे हैं घर पर मार्गदर्शन न मिलने के कारण इन मासूमों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है तो हर पल सेवा ट्रस्ट की पाठशाला में प्राइमरी स्तर बच्चों को मुफ्त मार्गदर्शन और होमवर्क मैं सहायता प्रदान की जाएगी
महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नीलम पाल जी ने बताया कि महिलाओं को भी हर पल सेवा ट्रस्ट में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना चाहिए जिससे कि महिलाओं को भी सामाजिक कार्य का मौका मिलेगा और संगठन की शिक्षित महिलाएं अपने अपने क्षेत्र कम शिक्षित महिलाओं को शिक्षित बनाने में अपना योगदान देंगे
बैठक में मौजूद लोग गोविंद माहौर. सूरज साहू. ताहिर हुसैन. जहीर.मोहम्मद. मलिक भाई, नरेंद्र पाल, अरब खान गीता शर्मा, सुलेमान भाई नरी वाले आदि मौजूद रहे
बैठक के अंत में संगठन के सचिव रवि कुमार ने सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया
