झाँसी- वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, जनपद झाँसी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिनांक 15.08.2026 एवं 16.08.2026 को पुलिस परिवार के बच्चों हेतु विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस परिवार के प्रतिभावान बच्चों को ‘खेलो इंडिया’ जैसे राष्ट्रीय स्तर के मंच तक पहुँचने हेतु प्रोत्साहित करना एवं उनमें खेल भावना, अनुशासन तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, तैराकी, फुटबॉल, बैडमिंटन, योग, क्रिकेट एवं बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में आज दिनांक 22.08.2026 को आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती निवी मूर्ति, क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री प्रिया सिंह, श्रीमती राधिका पाण्डेय, पत्नी श्री अनिल कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी (प्रज्ञान), झाँसी सहित पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं प्रतिभावान प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उपस्थित अतिथियों द्वारा बच्चों को खेलों में निरंतर आगे बढ़ने एवं जनपद झाँसी का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया गया।
