गुरसरांय(झांसी)। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड (बी.पैक्स) कुरैठा का भव्य शुभारंभ 22 अगस्त दिन शनिवार को भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन,अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक झांसी अध्यक्ष जयदेव पुरोहित,पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड विकास बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य डा. जगदीश सिंह चौहान रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्ण कुमार सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता झांसी तथा प्रमोद कुमार मिश्रा अपर जिला सहकारी अधिकारी गरौठा का माल्यार्पण कर स्वागत समिति के अध्यक्ष केशव सिंह परिहार कुरैठा ने किया।उपस्थित किसानों के समक्ष गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार किसानों के हित में हर सम्भव विभिन्न योजनाओं को संचालित कर उन्हें लाभ देने का काम कर रही है।वहीं जिला सहकारी बैंक झांसी के अध्यक्ष जयदेव पुरोहित ने कि प्रदेश व केंद्र सरकार जगह जगह समितियों के माध्यम से किसानों को खाद बीज देकर उनकी परेशानियों को सुगमता प्रदान करने सहायक सिद्ध हुई है। एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने कहा कि अब क्षेत्र के किसानों को भागम भाग से दूर रहकर कुरैठा में खाद बीज आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान ने कहा कि बुबाई के समय किसानों को समस्या होती थी। अब किसानों को बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के माध्यम से आसानी से खाद सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगीं। समिति के अध्यक्ष केशव सिंह परिहार कुरैठा ने कहा कि अब कुरैठा,दखनेश्वर,अहरौरा, मलहेटा के किसानों के लिए खाद की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। प्रदेश सरकार की नीतियां सदैव किसानों के हित में रहीं हैं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बामौर चन्द्रभान सिंह अहिरवार,एमएलसी प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र पटेल भड़ोकर,सत्य प्रकाश तिवारी सिया, राजू कछवाह धनौरा, गोविन्द सिंह सिया, मानवेन्द्र सिंह माना, रिंकू गुप्ता खरका, सुसेन्द कुड़री,राजू पटेल अहरौरा, गोल्डी चंदेल,धीरेन्द्र राय, कृष्णा ठाकुर,एम एस गौर, मोनू महाराज, गोलू तोमर,बड़कू तोमर, पुल्ले तोमर, शिवम परिहार, निहाल सिंह, गिल्ले ठेकेदार, दृगपाल सिंह भदौरिया, रिंकू तोमर, श्रीराम विश्वकर्मा, माखन बघेल, भगवान दास, शिवम टनटनगंज, सुमित पांचाल, देशराज पाल, अनिल मलेटा, बालक, अवधेश चंदेल, अनिल सोमवंशी सहित सैकड़ों क्षेत्र के किसान बंधु उपस्थित रहे। अंत में समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
