झाँसी –आज दिनांक 21.08.2026 को क्षेत्राधिकारी टहरौली श्री रक्षपाल सिंह द्वारा थाना बरूआसागर का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, हवालात, बैरक एवं परिसर की साफ-सफाई आदि का जायजा लेते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी टहरौली द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम चौकीदारों के साथ बैठक कर गांवों में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई। ग्राम चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहकर महत्वपूर्ण सूचनाओं को तत्काल पुलिस तक पहुंचाने तथा अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया।
Please follow and like us:
