गुरसरांय(झांसी)। नगर के खेर इंटर कॉलेज में श्री रामचरितमानस महाकाव्य के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य ओपी शर्मा रहे ।विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश राजू पालीवाल एवं योग गुरु गंगा प्रसाद सिंह जी ऋषि एवं प्रबंध समिति के सदस्य नरेन्द्र जैन सिंघई रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर ने की।कार्यक्रम में बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने जो जनमानुष में रामचरितमानस के माध्यम से जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त किया है ,उस पर सभी लोग चलने का प्रयास करें ।रामचरित मानस केवल ग्रंथ ही नही अपितु मार्ग दर्शक है।मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए हिंदी के प्रवक्ता सुनील कुमार व्यास ने कहा कि रामचरितमानस एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें लौकिक एवं पारलौकिक जीवन जीने के सूत्र बताए गए हैं तथा जनमानस को जीवन जीने की कला सिखाई है ।उन्होंने कहा कि यह ग्रंथ समस्त हिंदी साहित्य का मूल ग्रंथ है। इसके अलावा वरिष्ठ विचारक सूरज माते,प्रवक्ता एवं जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र पटेल,संगीत अध्यापक सरजू शरण पाठक, छात्रा समीक्षा अग्रवाल, सौम्या, मुस्कान कुशवाहा,वैष्णवी पटेल,साक्षी कुमारी ,नसीमा ने अपने विचार व्यक्त किये।अध्यापक रामसेवक गौतम ने गीत की प्रस्तुति दी।अतिथियों का स्वागत जूनियर प्रभारी संजय दोन्दे रिया ने किया।योग गुरु गंगा प्रसाद श्रृंगीऋषि द्वारा छात्राओं को श्री रामचरित मानस ग्रंथ वितरित किये गए। कार्यक्रम में मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान मैडल प्रमाणपत्र देकर किया गया।कार्यक्रम का संचालन बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता ने किया।आभार व्यक्त वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ विवेक मुदगल ने किया। इस मौके पर प्रवक्ता राजेश चंद्र,राजेन्द्र प्रसाद प्रदीप कुमार स्वर्णकार, अर्चना मोदी,राजबहादुर सिंह,अमित प्रताप सिंह भदौरिया, अशोक आर्या,राकेश कुमार व्यास, सुरभि पटेल,रजनी यादव,वर्षा गुप्ता, खुशबू जैन, दीपा गुप्ता, विवेक गुप्ता,कौशलेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
