गुरसरांय(झांसी)। 18 अगस्त मंगलवार को कानून व्यवस्था चौकस रहे और सावन माह को देखते हुए गुरसरांय थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी की देखरेख में सीनियर सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भदोरिया के नेतृत्व में गुरसरांय थाना की महिला,पुरुष टीम ने देर शाम मुख्य सड़कों से लेकर धार्मिक स्थलों,मुख्य बाजार और भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में रिमझिम बूंदाबांदी के बीच पूरी मुस्तैदी से पुलिस गश्त किया। पुलिस का फोकस कानून व्यवस्था से लेकर आगामी सावन माह में चल रहे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को पूरी तरह भव्यता व शांति सौहार्द के बीच सफल आयोजन को लेकर रहा।
Please follow and like us:
