गुरसरांय(झांसी)। गुरसरांय विद्युत घर में विद्युत विभाग के गुरसरांय एवं गरौठा नगर के अवर अभियंता दीपक कुमार के रानीपुर स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्युत विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान दीपक कुमार को फूल-माला पहनाकर,शॉल एवं श्रीफल भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी संजय कुमार ने गुरसरांय के अवर अभियंता दीपक कुमार तथा खड़ैनी-कुरेठा के अवर अभियंता शिव गोपाल विश्वकर्मा के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में दोनों अधिकारियों का योगदान सराहनीय रहा है।वहीं दीपक कुमार के स्थान पर गुरसरांय के नवागंतुक अवर अभियंता संजीव कुमार,ककरवई एवं मारकुआं के अवर अभियंता सुभाष कुमार तथा खड़ैनी-कुरेठा के अवर अभियंता मनोज कुमार यादव का उपस्थित लोगों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद नगर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बेहतर कार्य किया है। इस अवसर पर विद्युत केंद्र परिसर में पौधारोपण भी किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों की देखरेख एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार संदीप श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार लाइनमैन रामकेश ने व्यक्त किया।इस दौरान सोम मिश्रा, कौशल किशोर,आयुष त्रिपाठी, हरिचंद्र नायक, रामकेश,पन्ना,सुरेंद्र,मुकेश, सुरेन्द्र पाल,शनि एसएसओ, रामकुमार,धर्मेंद्र,गौतम, अनीष,लव,मानसिंह, लालाराम,कमलेश,अर्जुन, अंकित सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
