गुरसरांय (झांसी)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महामंत्री फौजी अवधेश सिंह परिहार का आज उक्त पद पर मनोनयन होने के बाद गुरसरांय आगमन पर क्षत्रिय समाज से लेकर विभिन्न, समाजसेवियों व संगठनों के लोगों ने जोरदार माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान गुरसरांय सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा की मेरा प्रयास होगा समाज के लोगों को खास तौर से बच्चों और युवा पीढ़ी को शिक्षित,संस्कारवान, आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ बुराइयों से दूर रहकर मर्यादा पुरुषोत्तम राजा रामचंद्र जी जैसा व्यवहार और कार्यशाली अपने जीवन में उतारकर क्षत्रिय समाज अपनी समाज के साथ-साथ सर्व समाज के सभी दवे कुचले लोगों को न्याय व सम्मान दिलाकर क्षत्रिय समाज की बेहतरीन छवि बनाएं। इस दौरान उनको क्षत्रिय समाज के प्रमुख मध्य प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह परमार,जय ठाकुर बुन्देलखण्ड प्रभारी,प्रदेश महामंत्री युवा शिवाजी राजा बुंदेला (भसनेह),योगेन्द्र सिंह फौजी,ठेकेदार अरविंद सिंह झाँसी,अयोध्या फौजी, दीपेन्द्र सिंह झाँसी,एच.पी.सर, कुँवर अंश सिंह बुन्देला (खरका) आदि लोगों ने माल्यार्पण कर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।
