गुरसरांय (झांसी)। बेटे को जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी,बंदूक,डंडों से बेटे को मरणासन्न करने वाले हमलावरों के विरुद्ध गुरसरांय पुलिस द्वारा कार्रवाई में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी की जा रही लापरवाही और हमलावरों द्वारा लगातार किसी अनहोनी घटना की फिराक में खुलेआम घूमने से चिंतित पिता ने जहां कुछ दिन पहले जिले के पुलिस कप्तान से मुलाकात कर अपनी फरियाद कर हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की थी लेकिन गुरसरांय पुलिस की कार्यशैली से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस के आला अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। विस्तृत जानकारी के मुताबिक ग्राम अतरसुवां थाना गुरसरांय जिला झांसी के रहने रामप्रकाश पुत्र लखन लाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल व पुलिस महानिदेशक लखनऊ सहित पुलिस के आला अधिकारियों को बताया है कि उसके बेटे बृजेश को 3 अगस्त 2026 को ग्राम अतरसुवां थाना गुरसरांय में गांव के ही अंकित पुत्र रामचरण,गगन पुत्र राजन,राजन पुत्र राजाराम ने जमीन की रंजिश के चलते एक राह होकर जान से मारने की नियत से राइफल,कुल्हाड़ी, लाठियों से हमला कर दिया था जिसमें प्रार्थी का लड़का मरणासन्न हालत में गुरसरांय लाया गया और थाना गुरसरांय में रिपोर्ट संख्या 177 बीएनएस धारा 109 के तहत केस दर्ज हुआ था। लेकिन गुरसरांय पुलिस उक्त अपराधियों को संरक्षण दिए हुए हैं जिसके चलते उक्त अपराधी प्रार्थी के पूरे परिवार को जान से मार सकते हैं। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अतः उक्त संबंध में जल्द कानूनी कार्रवाई कर न्याय व सुरक्षा प्रदान की जाए।
