गुरसरांय (झांसी)। नगर पालिका परिषद गुरसरांय के प्रांगण में पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह उर्फ राजू चौहान ने स्वतंत्रता दिवस 80 वां पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी/उपजिलाधिकारी न्यायिक गरौठा लालधर सिंह यादव के आदेश से,व वरिष्ठ लिपिक सोनू यादव के निर्देशन में एवं माहेश्वरी शरण बुधौलिया निर्माण लिपिक,पार्षद में नीरज घोष,गोविंद प्रताप सिंह सिसोदिया,सुनील श्रीवास,भुवनेंद्र अरजरिया,कैलाश,कुशवाहा,दशरथ कुशवाहा,भरत राठौर,रिषभ,रमेश चंद्र ,राजू बाला,अतुल कुमार, अखिलेश घोष,देवी यादव,गजेंद्र बरौनियां,देवकरण कुशवाहा,श्रीमती शीतल शर्मा,लोकेंद्र यादव,सुमन्त सोनी,राकेश कुमार त्रिपाठी पूर्व पार्षद व गणमान्य नागरिक में रविंद्र श्रीवास्तव,योगेश जैन,रिजमान खान,नसीम,प्रकाश ठेकेदार,कुलदीप खरे, पालिका कर्मचारी मोहन लाल (सफाई इंस्पेक्टर),उमेश कुमार रामदेवी, दीपक कुमार, प्रकाश नारायण, सर्वेश कुमार खरे (कंप्यूटर आपरेटर), जयनारायण कुशवाहा(कंप्यूटर आपरेटर), अमन सेन, हरिओम श्रीवास, सचिन श्रीवास्तव, राकेश कुमार सोनी,रोहित नायक ,एवं अबरार,प्रमोद, राजेश माली,रोहित नायक, सुनील यादव,रवि,असलम, पीर मोहम्मद, विनोद सेन, सूर्य प्रकाश शर्मा, अखिलेश ( सफाई नायक), राजेश (सफाई नायक), राजेंद्र, एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वही विकासखंड कार्यालय गुरसरांय में खण्ड विकास अधिकारी गुरसरांय गौरव कुमार व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्र प्रेम से जुड़े हुए कई संस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए विकासखंड गुरसरांय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गुरसरांय डॉक्टर ओपी राठौर ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान व भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ रवि अनुरागी,सतेन्द्र तिवारी ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी पीके राव,शशि बहन जी, अशोक कुमार,धर्मेंद्र,मनोज कुमार सहित महिला पुरुष स्वास्थ्य विभाग का समस्त स्टाफ व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जबकि थाना गुरसरांय में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया और पुलिस जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। वन रेंज क्षेत्र गुरसरांय में वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय राधेश्याम दिवाकर ने ध्वजारोहण किया इसके बाद राष्ट्रगान हुआ बाद में वन विभाग द्वारा बड़े स्तर पर पूरे क्षेत्र में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। वहीं सिंचाई विभाग नहर कोटी गुरसरांय में अवर अभियंता आशीष तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस कार्यक्रम में पूर्व जिलेदार रविन्द्र चतुर्वेदी, कमाल खान,भानु सहित बड़ी संख्या में सिंचाई विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। जबकि क्रेशर जॉन हबूपुरा सिर्वो आदि क्षेत्र में बुंदेलखंड क्षेत्र के उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम हुए और भारत के नक्शे से उभरती तस्वीर भारी संख्या में मानव श्रृंखला ने तिरंगा यात्रा निकाली जो अपने में आकर्षण का केंद्र ही।यहां पर कई गांव के युवा व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निखिल गुप्ता,रितिक गुप्ता,विपिन गुप्ता,रमेश श्रीनिवास, नीखरा,मुकेश जैन, कौशिक, राजीव गुप्ता सहित आसपास के बडी़ संख्या में ग्रामीणों ने राष्ट्रीय पर्व पर अपनी सहभागिता भारी उत्साह के साथ दी। वही नगर केसी जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक प्रकाश चंद्र जैन ने ध्वजारोहण किया इसके राष्ट्रगान हुआ।इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।विद्यालय के बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं देश के वीर शहीदों के जीवन और उनके बलिदान पर आधारित प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश मसीह ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि देश की आजादी अनेक वीरों के बलिदान का परिणाम है। हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।इस अवसर पर
सलिल जैन,गोल्डी अग्रवाल,राजा पस्तोर,सुरेश जैन,राकेश त्रिपाठी ,रोहित अग्रवाल,गौरव खरे
विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया। जबकि खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय में कॉलेज के अध्यक्ष पूर्व चैयरमेन नगर पालिका गुरसरांय पंडित देवेश पालीवाल और प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी ने ध्वजारोहण किया। वही सरदार वल्लभ भाई पटेल जूनियर हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया मुख्य अतिथि अखिल विश्व गायत्री परिवार के संयोजक एवं श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष समाज सेवी एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया ने झंडारोहण किया इसके बाद उन्होंने शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर माँ सरस्वती का पूजन किया तथा महापुरुषों को पुष्पांजलि समर्पित की मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार यादव पार्षद ने तिलक लगाकर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक यादव ने किया कार्यक्रम में बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि सतीश चंद्र चौरसिया ने संबोधित करते हुए कहा यह पर्व वीर एवं सौर्य तथा बलदानियों का पर्व है जिसको हम कभी नहीं भुला सकते हैं हम सभी को देश हित में सदैव संघर्ष करते रहना चाहिए तथा समाज के प्रति हम सभी का समर्पण होना चाहिए आने वाले समय में हमरा भारत देश ही विश्व गुरु बनेगा तथा भारतीय संस्कृति का ही पूरे विश्व में झंडा फहराया जाएगा हमारे आज के बच्चे ही कल देश के भविष्य होंगे इसलिए बच्चों को हम अभी से संस्कार वान बनाएं इस मौके पर तमाम लोग उपस्थित रहे अंत में सभी का आभार व्यक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य ने किया। श्री महावीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र इंटर कॉलेज में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सर्वप्रथम इंग्लिश मीडियम में प्रकाश चंद्र जैन एवं हिंदी मीडियम में उत्तम चंद्र जैन ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात प्रबंध समिति के अध्यक्ष उत्तम चंद्र जैन, प्रकाश चंद्र जैन उपाध्यक्ष, राजेंद्र जैन,प्रभात जैन,योगेश जैन,अमित जैन उर्फ शोले, प्रिंस जैन,शरद जैन, प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह परिहार,प्रदीप,श्रुति,रविकांत, नूतन गौर ने महान पुरुषों एवं सरस्वती मां के चित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण किया विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से भरे हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया कार्यक्रम का संचालन चंचल रजनी चौहान ने किया। कार्यक्रम में रमेश चंद्र मौर्य,आशुतोष शर्मा, निर्मल शर्मा,कल्पना पटेरिया, अशोक अग्रवाल,आईबी सिंह, मंगल,सरस्वती खरे,सोहनी पटेल,जितेंद्र सिंह,विनीत पटेल,आशानंद सोनकिया, पूनम सोनी,रविंद्र गुप्ता,राजेंद्र सोनी,पर्वत पटेल,कौशल किशोर मिश्रा,केके पाठक, शिवम अग्रवाल आदि स्टाफ उपस्थित रहा कार्यक्रम में हाई स्कूल में एवं इंटरमीडिएट मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह परिहार ने आभार व्यक्त किया। वही जल संस्थान कार्यालय पर अवर अभियंता अजय यादव ने ध्वजारोहण किया। उपखण्ड विद्युत कार्यालय गुरसरांय पर उपखंड अधिकारी संजय कुमार व अवर अभियंता दीपक कुमार ने ध्वजारोहण किया।
